बोकारो, मई 16 -- बोकारो इस्पात में मजदूरों को जागरूक करने व 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को सीआरएम 3 में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा देश की मोदी सरकार चार श्रम संहिता देश पर थोप कर मजदूरों को गुलाम बना देगी और सारे अधिकार कार्पोरेट व मालिकों के हाथ में देने की योजना है। दूसरी तरफ सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन गत 8 वर्षों से अधिक से लंबित है। जबकि आठवां वेतन आयोग की सिफारिश हो चुकी है। ऐसी स्थिति में जबकि पूरा देश के पब्लिक सेक्टर का वेज रिवीजन पूरा हो चुका है। सेल का रिवीजन पूरा नहीं होना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दूसरी तरफ उत्पादन में संलग्न ठेका श्रमिक को मिनिमम वेज मांगने पर काम से बैठा दिया जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.