बोकारो, सितम्बर 6 -- बोकारो। सेल और आर्ट ऑफ़ लिविंग ने सेल कार्मिकों के बीच होलिस्टीक वेल बिइंग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौता ज्ञापन को सेल के निदेशक (कार्मिक)केके सिंह की उपस्थित में सेल प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान के कार्यकारी कार्यपालक निदेशक संजय धर और आर्ट ऑफ़ लिविंग के व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया के अध्यक्ष प्रज्ञा चैतन्य ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ़ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के तहत,सेल के कार्मिक आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा तैयार किए गए संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जो भावनात्मक लचीलापन, सचेतनता, नेतृत्व और व्यक्तिगत सशक्तिकरण पर केंद्रित होंगे। ये पहल सेल की एक प्रेरित, भावनात्मक रूप से सक्रिय और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकसित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.