पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। पीटीआर यानि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दूसरा एमओयू साइन करने की वजह यह है कि यहां प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंगल से सटे क्षेत्रों के लोगों की जंगल पर निर्भरता कम करने को कहा है। इसी क्रम में सेल्हा और हजारा क्षेत्र में होने वाली हल्दी की ब्रांडिंग कराई जाएगी। इसके लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगा कर हल्दी को बाजार दिया जाएगा। एमओयू के अंतर्गत बताया गया है कि पीटीआर से सटे क्षेत्र के कुछ गांवों में हल्दी काफी मात्रा में होती है। यहां यह हल्दी का भाव काफी कम है। जबकि बाहर बाजार में हल्दी काफी महंगी है। शहद की ब्राडिंग किए जाने के बाद पीटीआर अब यहां उग रही हल्दी को ब्रांड बनाने की तैयारी में है। बताया गया है कि सेल्हा और हजारा क्षेत्र में करीब आठ सौ एकड़ में 64000 कुतंल हल्दी होती है। इसका भाव अभी अगर मान लीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.