आगरा, मई 8 -- आगरा में एक महिला का पति कई दिनों से लापता है। आरोप है कि उनके पति को एक सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का मुकदमा लिखा दिया था। पति तब से लापता हो गए। सेल्स गर्ल ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया। बुधवार को डीसीपी कार्यालय में महिला ने इस मामले में शिकायत की है और मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि पति भी गायब हो गए हैं। वहीं, आरोप लगाने वाली लड़की ने उनके फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया है। ऐसे में महिला परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची है। जानकारी के अनुसार सिकंदरा के रामरघु आनंदा निवासी नेहा शर्मा बुधवार कलक्ट्रेट में डीसीपी के कार्यालय शिकायत करने पहुंची थीं। आरोप लगाया कि उनके पति को एक सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। पहले तो आरोप लगाने वाली लड़की ने उनके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.