मेरठ, नवम्बर 14 -- मेडिकल क्षेत्र में बुधवार को कुछ बदमाशों ने एक सेल्समैन से करीब 35 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वारदात डिग्गी के पास राजू चाय की दुकान के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, वसीम निवासी जाफरवाला बाग लालकुर्ती बुधवार को राजू टी स्टॉल पर सप्लाई देने पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसकी बाइक पर रखा बैग उठाकर फरार हो गए। लूट की सूचना पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। वसीम ने मेडिकल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैग में करीब 35 हजार रुपये नकद और 15 हजार रुपये का सामान था। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...