बगहा, फरवरी 19 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप पिछले वर्ष 27 दिसंबर को फांसी से लटक मवेशी दवा विक्रेता के सेल्समैन सतीश कुमार (27) की हुई मौत के मामले में उसके पिता सुभाष प्रसाद कुशवाहा ने हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है । मृतक के पिता गोपालपुर थाना क्षेत्र के झखरा निवासी सुभाष प्रसाद कुशवाहा ने मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में सुभाष प्रसाद कुशवाहा ने बताया है कि उनका पुत्र सतीश कुमार 17 दिसंबर 2025 से पटेल चौक स्थित मवेशी दवा दुकानदार दीपक कुमार के यहां सेल्समेन का काम करता था। उनके डेरा के पिछले भाग में जितेंद्र कुमार नामक युवक के साथ रहता था। 27 दिसंबर की शाम उन्हें सूचना मिली कि सभी सतीश की तबीयत खराब है। बाद में पता चला कि सतीश ने फांसी लगा ली है। सतीश के पिता ने बताया है कि ...