मेरठ, दिसम्बर 11 -- परीक्षितगढ़। नगर के किठौर स्टैंड स्थित इंटरनेशनल कैब्रिज स्कूल में तीन दिवसीय हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सेल्फ डिफेंस, जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, जीवन ज्योति मिशन आर्गेनिक द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी गई। आर्गेनिक के अधिकारी अश्वनी सूर्यवंशी ने बच्चों को स्काउट गाइड के लाभ बताए। कहा कि हमारे जीवन में अनुशासन और संस्कार का तालमेल अच्छा हो तो हर कार्य संभव है। अखिल विद्या समिति अध्यक्ष विष्णुअवतार रूहेला ने कहा कि योग और ध्यान का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। स्काउट गाइड आयुक्त स्वाति चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया। इस मौके पर टीम ओजस्वनी की नैना, शगुन, मनदीप, अनन्या, गजेन्द्र त्यागी, राधा त्यागी, इरफान चौधरी, पूरू...