भागलपुर, दिसम्बर 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। शनिवार की दोपहर दो से ढाई बजे के बीच जोगसर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार घाट पर गंगा किनारे सेल्फी ले रहे तीन छात्र में से एक छात्र पैर फिसलने से गंगा नदी की धारा में समा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। इस आशय की सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से डूबे छात्र को खोजने के लिए प्रयास कर रही है। पांच घंटे से अधिक समय तक सर्च करने के बाद भी छात्र का पता नहीं चला है। नहीं मिला है कोई आवेदन जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि छात्र के रिल्स बनाने और सेल्फी लेने के दौरान डूबने की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम के साथ छात्र की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर किसी ने भी अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। स्थानीय लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.