नई दिल्ली, फरवरी 2 -- ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के जातकों को स्वार्थी यानी सेल्फिश माना जाता है। ये लोग अपने हितों और लक्ष्यों को सर्वोपरि रखते हैं और अपना काम निकालने में बेहद माहिर होते हैं। हालांकि, यह स्वार्थी स्वभाव हमेशा नकारात्मक नहीं होता, कई बार यह आत्म-संरक्षण, महत्वाकांक्षा और सफलता की कुंजी भी बन जाता है। मेष, सिंह, मिथुन और कुंभ राशि के जातक इस श्रेणी में सबसे आगे आते हैं। इनकी स्वार्थी छवि के पीछे उनकी ग्रह स्थिति, स्वभाव और ऊर्जा का बड़ा हाथ होता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन चार राशियों के बारे में।मेष राशि: सबसे आगे रहने का जुनून मेष राशि के जातक मंगल ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो ऊर्जा, साहस और प्रतिस्पर्धा का कारक है। ये लोग स्वाभाविक रूप से महत्वाकांक्षी और आत्मकेंद्रित होते हैं। इनका मानना है कि 'जो मैं चाहत...