महाराजगंज, सितम्बर 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अयोध्या में हुए पूर्वांचल ब्यूटी अवार्ड शो में बृजमनगंज की प्रियंका जायसवाल को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड मिला था। उनकी इस उपलब्धि पर नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल ने सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। कहा कि प्रियंका ने छोटे कस्बे से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। यह नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शाहबाद की पूर्व प्रधान ज्योति जायसवाल ने कहा कि प्रियंका जैसी महिलाएं साबित करती हैं कि अवसर और सहयोग मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी बड़ी ऊंचाइयां छू सकती हैं। नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए प्रियंका को भाजपा नेत्री कुसुम प्रजापति और पूजा जायसवाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जेपी गौड़ ने किया। बड़ी संख्या में महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.