रुद्रपुर, जुलाई 22 -- रुद्रपुर। टांडा रेंज के वन गुज्जर क्षेत्र भूड़ाखत्ता में मंगलवार को वन गुज्जर समुदाय का पारंपरिक लोक पर्व सेला मनाया गया। यहां विशेष पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में थारू जनजाति एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा जागरूकता प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक अधिकारों की थीम प्रमुख रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने अपनी पत्नी मंजू तिवारी के साथ पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सेला पर्व को वन गुज्जर समुदाय की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है और समुदाय द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.