विकासनगर, फरवरी 7 -- सेलाकुई थाना क्षेत्र से एक गुमशुदा को पुलिस ने बिहार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया। थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने 11 जनवरी को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। बताया कि उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नही चल पा रहा है। जिसके बाद तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर टीम का गठन किया गया और गुमशुदा की तलाश की गई। टीम ने घर के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। परिचितों से जानकारी एकत्रित की। जिसके बाद गुमशुदा को बिहार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। गुमशुदा के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.