विकासनगर, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीती 14 फरवरी को हरिपुर-सेलाकुई निवासी विनोद पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके बेटे मोहित पाल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक युवक के सिर पर आई चोटों को देखकर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का विजय उर्फ नीतू नाम के व्यक्ति से अक्सर विवाद रहता था। शक के आधार पर पुलिस ने विजय उर्फ नीतू को उसके हरिपुर सेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.