विकासनगर, दिसम्बर 17 -- जौनसार बावर में बुधवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत न्याय पंचायत क्वांसी से की गई। राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी में प्रथम बहुद्देश्यीय शिविर लगा। इसमें जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ जनता की समस्याएं सुनी। डीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर सरूमा खड्ड व सिलवा खड्ड में नहर निर्माण में हुई वित्तीय अनियमिता की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीएम ने सवा गदेरे पर पुल निर्माण को भी मंजूरी दी है। शिविर में 109 समस्याएं डीएम के समक्ष रखी गई, इसके साथ ही 658 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग व अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत किए गए। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के तीन लाभार्थियों जीवन सिंह, महावीर सिंह व अर्जुन सिंह को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर पावर वीडर प्रदान किए। समाज कल्याण के अंतर्गत ...