विकासनगर, मार्च 11 -- श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से मंगलवार को हनुमान मंदिर सेलाकुई में फागोत्सव का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद फूलों की होली खेली गई। जिसमें फाग की धमाल और हनुमान चालीसा पाठ के साथ बजरंग बली संग फूलों की होली खेली गई। आयोजन में महिलाएं राधा कृष्ण बनकर भी आईं। मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर चौहान ने बताया कि होली का त्योहार हमारे जीवन में रंगों, खुशियों और प्रेम की महत्ता को दर्शाता है। यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम को सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है। होली का पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। सभी सदस्यों को पक्के रंगों से बचने तथा गुलाल एवं फूलों की होली खेलने तथा पानी रहित होली खेलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजकुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.