बोकारो, अगस्त 29 -- बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के सभी प्लांटों में कार्यरत कर्मचारियों अधुरा वेतन समझौता,39 माह का बकाया एरियर,ग्रेच्यूटी सिलिंग सहित बोनस फॉर्मूला नए सिरे से लागू करने को लेकर 9 सितंबर को चीफ लेबर कमीश्नर बैठक करेंगे। बैठक में सेंट्रल यूनियन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सेल के वरीय अधिकारी कामगारों के मुद्दों पर जवाब देंगे। पूर्व में सेल के सभी स्टील प्लांटों में यूनियन की ओर से हड़ताल का नोटिस दिए जाने के बाद सीएलसी ने बैठक बुलाकर मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल स्थगित रखा था। उक्त जानकारी देते हुए एटक से जुड़े एनजेसीएस सदस्य रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा यह बैठक दिल्ली में होगी उसी दिन कामगारों के मांगों पर फैसला होने की उम्मीद है। कहा यदि फैसला कर्मचारियों के हित में हुआ तो कामगारों...