घाटशिला, फरवरी 23 -- सेरालडीह में धूमधाम से मना बाहा पर्व डुमरिया। सेरालडीह गांव में रविवार को पारंपारिक बाहा पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नायके बाबा (पुजारी) परमेश्वर हेम्ब्रम ने मारांगबुरु- जाहेर आयो एवं ग्राम के ईस्ट देवी-देवताओं को साल तथा महुआ के फूल एवं मुर्गा की बली देकर पूजा अर्चना की गई। इस संबंध में ग्राम के मांझी बाबा लक्ष्मण हांसदा, सामू मार्डी ने बताया बाहा पर्व आदिवासियों की एक ऐतिहासिक पल है जिसे पूजा के उपरांत ही नये पेड़ों में उगे फल एवं फूलों को ग्रहण करते हैं। साल एवं महुआ के फूलों को देवी-देवताओं के नाम अर्पित कर, हमें ग्रहण करते हैं। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित सभी ग्रामीण साल के फूल कान में श्रृंगार किए प्रसाद का ग्रहण कर महिला एवं पुरुष सामूहिक बाहा नृत्य करते हैं। मौके पर लक्ष्मण ह...