बोकारो, फरवरी 21 -- शुक्रवार को रेलेवे कॉलोनी स्थित सेरसा स्टेडियम में पांच दिवसीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ सेरसा अध्यक्ष त्रिशाला ने किया। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम 24 फरवरी तक जारी रहेगी। सेरसा सचिव संजय कुमार ने कहा कि योग शिविर सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक चलेगा। जिसमें आस-पास की महिलाएं शामिल होंगी। मौके पर योग शिक्षिका शिवानी, पद्मा, रीता व कविता सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...