बोकारो, नवम्बर 22 -- एआरएम कप इंटर स्कूल टूर्नामेंट के दौरान डीपीएस बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप पर कब्जा किया। शुक्रवार को रेलवे कॉलोनी स्थित सेरसा मैदान में डीसीएस पब्लिक स्कूल व रेनबो पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया था। विजेताओं को मुख्य अतिथि एरिया रेलवे मैनेजर विनित कुमार ने सम्मानित किया। कहा कि खेल बच्चो में सहयोग की भावना विकसीत करता है। खेल के साथ-साथ जीवन में भी जीत के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरुरी होता है। वहीं हारने वाली टीम को भी अपनी गलतियों से सीख लेते हुए आगे बेहतर करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं उपविजेता व तिसरे स्थान पर रही केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 की टीम को महादेव मुंडा ने सम्मानित किया। डीपीएस सेक्टर 4, अयप्पा पब्लिक स्कूल, जीजीपीएस बोकारो, होली क्रॉस स्कूल बालीडीह, चिन्मया विद्यालय सेक...