बोकारो, जनवरी 16 -- बोकारो। रेलवे कॉलोनी स्थित शेरशाह स्टेडियम में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी तक किया जाएगा। जिसमें ऑपरेटिंग कॉमर्शियल मेडिकल सिग्नल और टेलीकॉम की टीवी हिस्सा ले रही है। मैच का शुभारंभ ए आर एम विनीत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मियों में नए उत्साह का संचार होता है। विजेता टीमों को पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफी भी दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...