बोकारो, मई 15 -- सेरसा बोकारो की ओर से फुटबॉल का दस दिवसीय समर कोचिंग कैंप का आयोजन रेलवे स्टेशन स्थित सेरसा स्टेडियम में 15 मई से लेकर 25 मई तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सेरसा सचिव संजय कुमार ने बताया कि समर कोचिंग कैंप में रेलवे से जुड़े फुटबॉल खिलाड़ी व बच्चे हिस्सा लेंगे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि समर कोचिंग कैंप में सभी खिलाडि़यों को खेलने के नए टिप्स के अलावे फुटबॉल खेल के सभी नियमों से अवगत कराया जाएगा। दस दिवसीय समर काचिंग कैंप से यहां के फुटबॉल खिलाड़ी काफी लाभान्वित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.