भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर-2 (सत्र : 2024-26) के परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। 24 जून से लेकर 11 जुलाई तक परीक्षा है। इस तिथि को कुछ छात्र संगठनों ने विस्तारित करने की मांग की थी। इसके बढ़ाने का विचार विवि कर रहा है, लेकिन कुलपति प्रो. जवाहर लाल के आदेश से परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार नेट परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी किया है। उन्होंने निर्देश में कहा है कि सेमेस्टर-2 के जिन विद्यार्थियों के नेट की परीक्षा है। वे संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में गुरुवार को दिन के 1.00 बजे तक जमा करा दें। इसके बाद तिथि विस्तारित करने को लेकर विचार किया जाएगा। दरअसल, छात्र संगठनों ने तिथि विस्तारित करने के पीछे यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा को कारण बताया था। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.