मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं के पारदर्शी तरीके से कराने के लिए उड़ाका दल ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों का दौरा कर निरीक्षण किया। केबीपीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को पाठ्य सहगामी परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। केबीपीजी कालेज केंद्र पर सुबह की पाली में पाठ्य सहगामी में स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 1596 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 70परीक्षार्थी अनुपस्थित और 1526 उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.