मेरठ, नवम्बर 4 -- चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में सिर्फ पांच दिन और बचे हैं। छात्र आठ नवंबर तक निर्धारित फीस पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन नौ से 12 नवंबर तक छात्रों को 250 रुपये अतिरिक्त बतौर विलंब शुल्क जमा करने होंगे। विवि के अनुसार यह अंतिम तिथि होगी और इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। सोमवार तक परीक्षा फॉर्म 80 हजार से अधिक भरे जा चुके हैं। ऐसे में बिना विलंब शुल्क छात्र इन पांच दिनों में अपनी परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आखिरी हफ्ते में प्रस्तावित हैं परीक्षाएं विवि के अनुसार नवंबर के आखिरी हफ्ते में विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। फिलहाल यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर के पेपर नहीं होंगे। इनके परीक्षा फॉर्म और परीक्षाएं अलग से जारी होंगी। वि...