वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को दो छात्रों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। दोनों छात्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई। दूसरी तरफ, देश के अन्य केंद्रों में परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। शनिवार को दूसरे दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में लगभग दो हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्राध्यक्ष प्रो. राजनाथ ने बताया कि पहली पाली में निरीक्षण के दौरान दो छात्रों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। सघन जांच में कपड़ों में छिपाकर रखी गई चिट पकड़ी गई और दोनों को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया। दूसरी पाली में भी परीक्षार्थियों को चेतावनी दी गई। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर एवं उत्तर प्रदेश व बाहर ...