मेरठ, अप्रैल 10 -- मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में खेले जा रही गुरु तेग बहादुर त्रिकोणीय सीरीज में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 32.3 ओवर में 217 रन बनाए। उनकी ओर से पार्थ ने 48 और हिमांशु ने 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई ब्लू की टीम 34 ओवर में 211 रनों पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से वैभव ने 47 रनों की पारी खेली। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.