गोरखपुर, मार्च 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित 10वीं अखिल भारतीय 20-20 प्राइज मनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी में पूल ए से सेमीफाइनल की टीमें तय हो गई हैं। लखनऊ और इंदौर ने लगातार दूसरे दिन अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एनईआर के क्रिकेट मैदान पर चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच लखनऊ और डीएएससीबी नई दिल्ली के बीच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। नई दिल्ली ने छह विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। डीएएससीबी की ओर से आरिश आलम ने 34, शशांक ने 21 व आदित्य ने 20 रन बनाए। लखनऊ के विपराज निगम और करण सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए। लखनऊ की टीम ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ के करण सिंह ने नाबाद 48 रन, रिजुल पटेल ने 20 रन बनाए। डीएएससीबी के शशांक मल्होत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.