उत्तरकाशी, मार्च 17 -- नौटियाल क्रिकेट अकेडमी देहरादून में चल रहे इम्पैक्ट प्रीमियर लीग में उत्तरकाशी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वाटर फाइनल मैच जीत अब सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने हर्ष व्यक्त कर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। सीएमओ डा. बीएस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से देहरादून में इम्पैक्ट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तरकाशी स्वास्थ्य विभाग की टीम हेल्थ वारियर भी प्रतिभाग कर रही है। जिसमें टीम ने चार मैच में से दो जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। जिसके लिए मंगलवार को देहरादून के लिए प्ररस्थान करेगी। उन्होंने टीम मैनेजर रामसंजीवन कप्तान अरविंद बुटोला सहित सभी सदस्यों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.