चम्पावत, नवम्बर 8 -- टनकपुर। टनकपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। यहां प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। संजू हंटर की टीम ने पलास एकेडमी रुद्रपुर को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए पलास एकेडमी ने निर्धारित 15 ओवर में 128 रन बनाए। हिमांशु जोशी ने 39 रन बनाए। संजू हंटर के उदय ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए संजू हंटर ने अंतिम ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक ने 46 रन का योगदान दिया। पलाश अकेडमी के अनिल बुराठी ने तीन विकेट लिए। अंपायर करन भट्ट और सचिन महर रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.