भदोही, जनवरी 30 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में चल रहे महर्षि आज़ाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शशांक इलेवन मोढ़ और रायबरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। हार के साथ मास्टर क्रिकेट एकेडमी सुरियावां और झारखंड की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर एकेडमी की टीम 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सूरत ने 20 गेंदों पर 38 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि अभिजीत ने 26 गेंदों में 19 रन बनाए। शशांक इलेवन की ओर से मयंक दुबे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 8 रन देकर 3 विकेट झटके। कुलदीप मिश्रा और अभिनव तिवारी को दो-दो विकेट मिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.