दुमका, फरवरी 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। आउटडोर स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय सारजोम बेडा फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को कई मैच हुए। रविवार को दो सेमीफाइनल के बाद फाइनल खेला जाएगा और विजेता टीम को पांच लाख रुपया नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन मैच देखने के लिए पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ था। अफ्रीकी देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी से मुकाबले और भी उच्च स्तरीय एवं रोमांचक बने। वहीं महिला दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण भी किया गया। दूसरे दिन का पहला मैच यंग बंगाल एफसी और लिंडा ब्रदर्स रांची के बीच हुआ, जिसमें रांची ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच किंगफिशर पोटका और म्यूरनाचा धनबाद के बीच हुआ, इसमें पोटका 2-1 से जीती। तीसरा मैच मुर्मू ब्रदर्स दुमका व अमित ब्रदर्स बोंडामुंडा (ओडिश...