दरभंगा, दिसम्बर 3 -- दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 में सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस उपलब्धि के साथ ही टीम ने अपने लिए एक पदक भी पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में लनामिवि की महिला कबड्डी टीम का मुकाबला ऑल इंडिया चैंपियन गुरु काशी विश्वविद्यालय, पंजाब की टीम से होगा। यूनिवर्सिटी कंटिजेंट मैनेजर मनीष राज ने बताया कि लनामिवि की टीम तीनों लीग मैच जीत कर अपने पुल की विनर रही है। इस प्रतियोगिता के दौरान टीम ने ईस्ट जोन में मिली हार का बदला भी शानदार तरीके से लिया। पहले लीग मैच में एक दिसंबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 40-38 से पराजित कर लनामिवि की टीम ने अपनी जीत का आगाज किया। दूसरा लीग मैच दो दिसंबर को हुआ, जिसम...