चम्पावत, जनवरी 6 -- लोहाघाट। पुलहिंडोला में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ओल्ड स्टार पुल्ला ने यंग स्टार किमतोली को हराया। जीआईसी पुलहिंडोला खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने किया। ओल्ड स्टार पुल्ला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12ओवर में 158 रन बनाए। जवाब में यंग स्टार किमतोली 12 ओवरों में 125 रन पर आउट हो गई। 92 रन बनाने वाले ओल्ड स्टार के पंकज मैन आफ द मैच दिया गया। अंपायर मोहन भंडारी व विनय भंडारी, स्कोरर कवीश भंडारी रहे। कमेंट्री अमित धौनी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...