गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26) का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में गिरिडीह व धनबाद के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में धनबाद ने गिरिडीह को 106 रनों से हरा दिया और फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 50 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। धनबाद की ओर से अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए स्पर्श त्यागी ने 66 रन बनाए। इसके अलावा सिद्धार्थ सिन्हा ने 48, श्रेष्ठ ने 33, राहुल प्रसाद ने 27 व युवराज सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया। गिरिडीह की ओर से फुरकान अंसारी ने 3 और मो फराज व सूरज यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। जीत के लिए 257 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.