नई दिल्ली, जुलाई 26 -- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को चाइना ओपन सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया की दूसरी वरीयता प्राप्त आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से सीधे गेम में हारकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एशियाई खेलों के चैंपियन एक बार फिर दुनिया की दूसरे नंबर की मलेशियाई जोड़ी से हार गए। सात्विक और चिराग को 2022 के विश्व चैंपियन और दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता आरोन और सोह से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों जोड़ियों के बीच यह 14वीं भिड़ंत थी जिसमें मलेशियाई जोड़ी का दबदबा रहा है। गौरतलब है कि आरोन और सोह ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भी भारतीय जोड़ी को हराया था। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.