हमीरपुर, फरवरी 9 -- सरीला, संवाददाता। स्वर्गीय महाराजा नरेंद्र सिंह जूदेव की स्मृति में खेले जा रहे 35वें अंतरराज्यीय सोनालिका चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल ए के सेमीफाइनल मुकाबले में आगरा की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर नोएडा को 36 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को नगर के क्रीड़ा स्थल में खेले गए इस मुकाबले में अंत तक रोमांच बना रहा, लेकिन निर्णायक क्षणों में आगरा ने बढ़त बनाए रखी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आगरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। आगरा की ओर से गौतम वर्मा ने शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जो मैच का आधार बनी। उनके अलावा वैभव ने 30 गेंदों में 29 रन और हर्षित ने 13 गेंदों पर 25 रन का उपयोगी योगदान दिया। नो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.