नई दिल्ली, मार्च 5 -- दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि मिलर ने आखिरी गेंद तक उम्मीद नहीं छोड़ी थी और लगातार बड़े शॉट खेलकर हार के अंतर को कम कर रहे थे। न्यूजीलैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड फाइनल में भारत के खिलाफ रविवार को खेलने उतरेगा। हेनरिक क्लासेन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे डेविड मिलर ने एडन मार्करम के साथ 22, मुल्डर ने 11, यानसेन ने 12, केशव महाराज 6, रबाडा के साथ 38 और लुंगी एनगिडी के साथ नाबाद 56 रन की पार्टनरशिप खेली। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, क्योंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.