भभुआ, फरवरी 19 -- महाशिवरात्रि पर सात दिवसीय टूर्नामेंट में उमड़ी खेल प्रेमियों की भीड़ रोमांचक मुकाबले में बभनी कला पर 3-0 से आगे रही अधौरा की टीम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। महाशिवरात्रि पर नवयुवक संघ कमेटी द्वारा आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन गुरुवार को न्यू स्टेडियम अधौरा में पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोबराती मियां एवं विशिष्ट अतिथि पीएनबी के मुन्ना महतो, अमरनाथ सिंह तथा उमेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। आयोजक लव यादव एवं श्रवण यादव की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में फुटबॉल खेल क्लब अधौरा और फुटबॉल क्लब बभनी कला के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पहले हाफ में अधौरा के स्टार खिलाड़ी रजनीश कुमार ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में रंजय यादव और ग...