प्रयागराज, फरवरी 1 -- केंद्रीय बजट में 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' की घोषणा से देश में तकनीकी आत्मनिर्भरता को नया बल मिलेगा। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च (सीआईआर लैब) में सेमीकंडक्टर डिवाइस फैब्रिकेशन की सुविधा पहले से है। इलेक्ट्रनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के प्रो. बसंत कुमार ने बताया कि सीआरआई लैब का और विस्तार किया जा रहा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अंतर्गत एक अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन लैब का निर्माण भी प्रस्तावित है। सेमीकंडक्टर मिशन से इस क्षेत्र और गति मिलेगा। वहीं, ट्रिपलआईटी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक पहले से ही इस क्षेत्र में शोध कर रहे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रो. केएन उत्तम ने बताया कि सेमीकंडक्टरों के माध्यम स...