धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता भारत में इंडस्ट्री-रेडी चिप डिजाइन तैयार करने के लिए करायी गई प्रतियोगिता में आईआईटी आईएसएम धनबाद के छात्रों ने एक बार फिर से संस्थान का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में चयनित देश की टॉप 35 टीमों में से आईआईटी आईएसएम भी एक है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों की टीम का चयन 1 टीओपीएस (वन टेप आउट पर स्टूडेंट) में हुआ है। टीम में छात्र महारिशि सोनवानी, सौम्यजीत सामंता, नितिन सिंघल, अमरकांत, आदित्य रंजन, धनंजय झा, कृष्णन सुरलाकर और प्रद्युम्न अग्रवाल शामिल हैं। इस प्रोग्राम के तहत वीएसआई छात्रों को एमपीडब्ल्यू चिप टेप-आउट के लिए Rs.5 लाख तक की फंडिंग देगी, जिससे वे अपना पूरा सिलिकॉन प्रोटोटाइप तैयार कर सकें। आईआईटी धनबाद की टीम वीएलएसआईएसएम इस दौरान 65 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर आधा...