प्रयागराज, फरवरी 13 -- ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (नॉर्थ जोन) एवं आयकर बार एसोसिएशन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में एक फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 में कर संबंधी परिवर्तनों पर शुक्रवार को आयकर भवन में सेमिनार आयोजित किया गया। एडवोकेट (सीए) नितिन कंवर ने आयकर कानून में हुए संशोधनों और उनके व्यावहारिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। सीए पल्लवी जैन ने जीएसटी में प्रस्तावित बदलावों तथा व्यापार और उद्योग पर उनके असर को उदाहरण सहित समझाया। दिल्ली से आए वरिष्ठ कर विशेषज्ञ सीए एके श्रीवास्तव और प्रयागराज के सीए शाश्वत सिंघल ने कहा कि बजट प्रावधानों का सही अनुपालन करने से करदाताओं को जटिलताओं से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर एसके राय व एके सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता अतुल कुमार साहू ने की, संचालन ...