लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में मीटिंग अटेंड करने आए सेना के रिटायर्ड लांस नायक की होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह वह कमरे में बेड़ पर बेसुध हालात में मिले। उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त हरदियापुर प्रयागराज निवासी सुरेंद्र प्रताप पटेल (40) के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना से लांस नायक पद से 2020 से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने एक आयुर्वेदिक कंपनी ज्वॉइन की थी। कंपनी का शनिवार और रविवार को लखनऊ में सेमिनार था। जिसमें शामिल होने के लिए वह साथियों के साथ आए थे। सुरेंद्र प्रताप पटेल शहर के दी एवियन होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार रात भोजन करने के बाद वह कमरे में चले गए थे। रविवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर साथियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.