रामपुर, फरवरी 15 -- शाहबाद। शनिवार को शाहबाद के सेंट पॉल्स एकेडमी में आयोजित जागरूकता सेमिनार में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी पालन-पोषण के लिए प्रभावी पैरेंटिंग के गुर सिखाए गए। रिस्पॉन्सिबिल पैरेंटिग शीर्षक पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के साथ जबरदस्ती करने के बजाय उनकी रुचि, क्षमता और स्वभाव को समझना जरूरी है, ताकि वे बिना दबाव के आगे बढ़ सकें। एकेडमी के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में छह से भी अधिक अभिभावकों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत एकेडमी के प्रिंसिपल फादर जोसमन के स्वागत उद्बोधन के साथ हुई। मुख्य वक्ता राइट रेवेरन डा. मार्टिन वीसी ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक यात्रा में उनका मार्गदर्शन और साथ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों की रुचियों को समझकर उन्हें केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलकूद, कला और अन्...