कटिहार, फरवरी 7 -- सेमापुर, संवाद सूत्र सेमापुर बाजार में सामुदायिक शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बाजार आने वाली महिलाओं को परेशानी अधिक होती है। बाजार में रोज़ाना सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, दुकानदार, महिलाएं एवं बाहर से आने वाले लोग पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को खुले में जाने को मजबूर होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सेमापुर बाजार में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग की है। समीर चौधरी, मनीष कुमार, राजा कुमार, रवि सिंह ने सामुदायिक शौचालय बनाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...