मऊ, फरवरी 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा सेमरी जमालपुर के हल्का लेखपाल रानू कुमार बरनवाल को उपजिलाधिकारी ने वृद्धा पेंशन के लिए निर्धारित मानक से अधिक आय प्रमाण पत्र जारी करने सहित विभिन्न अनियमितता बरतने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि के दौरान लेखपाल को तहसील मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेमरी जमालपुर के हल्का लेखपाल रानू कुमार बरनवाल को आय प्रमाण पत्र जारी करने में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने सहित विभिन्न प्रकार की अनियमितता और विभागीय कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। लेखपाल के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई में आरोपों की जांच के लिए नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.