लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- भीरा वन रेंज के सेमरिया गांव में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी। शुक्रवार की शाम करीब सवा नौ बजे ग्रामीणों ने तेंदुए को गांव की ओर आते देखा। सेमरिया निवासी अभिषेक वाजपेयी ने सबसे पहले तेंदुए को देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने भी शोर में साथ दिया। इससे तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया। भागते समय एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल की लाइट में तेंदुए की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली। पिछले महीने 28 जून को इसी तेंदुए ने सेमरिया निवासी नरेश यादव के बाड़े में घुसकर शिकार किया था। इस नई घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.