मोतिहारी, अगस्त 3 -- तुरकौलिया,निसं। सेमरा टोला गांव में शनिवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक संजय ठाकुर(30) था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया। बताया जाता है कि संजय सुबह में स्नान करने के लिए घर में लगाए गए मोटर का स्विच ऑन करने गया, इसी दौरान टूटे हुए तार की चपेट में आ गया। परिजन जब देखे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। वह घर का इकलौता कमाऊ संतान था। उसकी पत्नी संजू देवी, पुत्री सोनाली (7), पुत्र राज (8) व गोलू (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी संजू दहाड़ मारकर रो रही थी। वह सैलून खोलकर जीवकोपार्जन करता था। अब उसके घर का जीविकोपार्जन कैसे होगा। पूरी बस्ती संजय की मौत पर दुखी है। सब उसके स्वभाव की चर्चा कर रहे थे। बहुत मिलनसार था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.