गुमला, जनवरी 31 -- गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे जैरा सिसई निवासी 19 वर्षीय संदीप कुजूर और 19 वर्षीय सिमोन कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला लाया गया।सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संदीप कुजूर की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया, जबकि सिमोन कुजूर का इलाज गुमला में जारी है।जानकारी के अनुसार दोनों युवक पंपापुर इंटर कॉलेज के छात्र हैं और शुक्रवार को कॉलेज से पढ़ाई कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरा जंगल के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...