हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- हल्द्वानी। धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों को मौसम परिवर्तन और कीट प्रकोप जैसी बढ़ती चुनौतियों से निपटने में सहायता देने के लिए एक विशेष सेब समाधान पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। यह पोर्टफोलियो जापान की उन्नत तकनीक पर आधारित है। दावा किया है कि स्थानीय बागवानी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेब की खेती के विकास में यह बेहतर साबित होगा। बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा, असमय पाला और लाल माइट जैसे कीटों के कारण सेब उत्पादक किसानों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों को समझते हुए, धानुका एग्रिटेक ने बागवानी विशेषज्ञों के सहयोग से यह वैज्ञानिक समाधान तैयार किया है, जिसके कीट नियंत्रण, फसल विकास और परागण को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होने का दावा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.