अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या, संवाददाता। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया था। जिसका निरीक्षण करने गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डा. आशुतोष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। आपरेशन रुम व ब्लड बैंक के बगल हुए जलभराव को देखने के बाद उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया। मामले में नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा। जिला अस्पताल में अक्सर नाले भर जाते है। नालों की गंदगी को दूर करने के लिए अस्पताल की तरफ से नगर निगम से कई बार पत्राचार किया गया। लेकिन नगर निगम का इसको लेकर उदासीन रवैया रहा। गुरुवार को जिला अस्पताल के नाले पटे हुए नजर आए। जिसके कारण से आपरेशन रूम के बगल जलभराव रहा। गर्मी का मौसम होने के कारण जलभराव से संचारी रोगो के फैलने की सम्भावना है। अस्पताल प्रशासन व नगर निगम की अनदेखी मरीजो पर भारी पड़ सकती है। राज्यपाल के सेफ हाउस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.